Sat, 19 Sep
Breaking News
Bilaspur Flight News : अब कोलकाता की सीधी उड़ान भी बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी | IIT Bombay Student News : परीक्षा में फोन इस्तेमाल के बाद छात्र की मौत, ChatGPT से जुड़ा मामला | Dantewada News : आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 28 मवेशियों की मौत | Chhattisgarh Junior Doctor Strike : 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर डॉक्टर, 17 मांगों को लेकर ऐलान | Mahtari Vandana Yojana CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं अपात्र,30 लाख की वसूली | India US Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया कानून, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा | Swine Flu Case : दुर्ग में फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 24 घंटे में मिले 4 नए मरीज | MP TET Exam 2026 : शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; जानें कौन दे सकेगा परीक्षा | RailTel Share Price : 63 करोड़ के नए ऑर्डर से शेयर में तेजी, जानें कंपनी के कारोबार और स्टॉक का हाल | Raipur Prayas Institution Case : 13 वर्षीय छात्र को हॉस्टल से निकालने के मामले में बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, जांच के निर्देश | Bilaspur Flight News : अब कोलकाता की सीधी उड़ान भी बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी | IIT Bombay Student News : परीक्षा में फोन इस्तेमाल के बाद छात्र की मौत, ChatGPT से जुड़ा मामला | Dantewada News : आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 28 मवेशियों की मौत | Chhattisgarh Junior Doctor Strike : 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर डॉक्टर, 17 मांगों को लेकर ऐलान | Mahtari Vandana Yojana CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं अपात्र,30 लाख की वसूली | India US Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया कानून, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा | Swine Flu Case : दुर्ग में फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 24 घंटे में मिले 4 नए मरीज | MP TET Exam 2026 : शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; जानें कौन दे सकेगा परीक्षा | RailTel Share Price : 63 करोड़ के नए ऑर्डर से शेयर में तेजी, जानें कंपनी के कारोबार और स्टॉक का हाल | Raipur Prayas Institution Case : 13 वर्षीय छात्र को हॉस्टल से निकालने के मामले में बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, जांच के निर्देश | Bilaspur Flight News : अब कोलकाता की सीधी उड़ान भी बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी | IIT Bombay Student News : परीक्षा में फोन इस्तेमाल के बाद छात्र की मौत, ChatGPT से जुड़ा मामला | Dantewada News : आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 28 मवेशियों की मौत | Chhattisgarh Junior Doctor Strike : 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर डॉक्टर, 17 मांगों को लेकर ऐलान | Mahtari Vandana Yojana CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं अपात्र,30 लाख की वसूली | India US Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया कानून, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा | Swine Flu Case : दुर्ग में फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 24 घंटे में मिले 4 नए मरीज | MP TET Exam 2026 : शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; जानें कौन दे सकेगा परीक्षा | RailTel Share Price : 63 करोड़ के नए ऑर्डर से शेयर में तेजी, जानें कंपनी के कारोबार और स्टॉक का हाल | Raipur Prayas Institution Case : 13 वर्षीय छात्र को हॉस्टल से निकालने के मामले में बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, जांच के निर्देश |

IIT Bombay Student News : परीक्षा में फोन इस्तेमाल के बाद छात्र की मौत, ChatGPT से जुड़ा मामला

Simran Mallick / Sat, Sep 19, 2026 / Post views : 2

Share:

मुंबई। IIT बॉम्बे में दूसरे वर्ष के एक B.Tech छात्र की मौत के बाद कैंपस में तनाव का माहौल है। छात्र एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ रहा था। घटना उस समय सामने आई, जब परीक्षा के दौरान उसे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। IIT बॉम्बे के आधिकारिक बयान के अनुसार, छात्र ने परीक्षा के प्रश्नपत्र को ChatGPT पर अपलोड कर उत्तर हासिल करने की कोशिश की थी।

संस्थान ने बताया कि इस मामले में छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी। इंस्ट्रक्टर और विभागाध्यक्ष ने छात्र से बात की थी और उसे भरोसा दिलाया था कि इस घटना का उसके अकादमिक करियर पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद छात्र हॉस्टल लौट गया। बाद में शाम को वह अपने कमरे में मृत पाया गया।

कैंपस में छात्रों ने किया प्रदर्शन

घटना की जानकारी फैलने के बाद IIT बॉम्बे परिसर में बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए। रिपोर्टों के मुताबिक 400 से अधिक छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों की मांगों और स्थिति को देखते हुए संस्थान के निदेशक ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद जारी मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की जानकारी सामने आई।

पुलिस जांच जारी

पवई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। IIT बॉम्बे ने कहा है कि संस्थान इस घटना से प्रभावित छात्रों, सहपाठियों और फैकल्टी सदस्यों को सहायता उपलब्ध करा रहा है।

इस घटना ने परीक्षा में मोबाइल और AI टूल्स के इस्तेमाल, अकादमिक नियमों तथा छात्रों के मानसिक दबाव को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, छात्र की मौत के कारण के बारे में अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Tags :

#Education News

#IIT Bombay

#Student Death

#ChatGPT

#Exam News

#AI in Education

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement