नई दिल्ली।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन बुधवार को 33वें दिन भी जारी रहा। संसद मार्च के बाद लगातार तीसरी रात भी हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख बदलते हुए साफ कर दिया है कि अब उनका कोई प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए नहीं जाएगा। उनका कहना है कि यदि सरकार बातचीत करना चाहती है, तो उसे स्वयं जंतर-मंतर आकर प्रदर्शनकारियों से बात करनी होगी।
इस बीच, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। वहीं, कई विपक्षी दलों के नेता भी जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में खड़े नजर आए। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच आंदोलन लगातार जारी है।
Tags :
breaking news
rashtriyasevajohar
jantar mantar
cjp
cjp protest
delhi protest news]
government talks
विज्ञापन
विज्ञापन