Simran Mallick / Mon, Sep 21, 2026 / Post views : 3
बीजिंग: चीन के ग्वांगदोंग प्रांत के फोशान शहर में कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के साथ राहत और बचाव अभियान शुरू किया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
हादसे की जांच जारी
फोशान में हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। बचाव दल ने प्रभावित क्षेत्र में अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है और आग के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास जारी है।
आठ लोगों की मौत से हड़कंप
कपड़ा फैक्टरी में लगी आग में आठ लोगों की जान जाने के बाद स्थानीय प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है। फिलहाल बचाव अभियान और जांच से जुड़ी कार्रवाई जारी है।
Tags :
#China Factory Fire
#China Fire Accident
#China Textile Factory Fire
#Foshan Fire Accident
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन