Mon, 02 Nov
Breaking News
गोल कुम्हण में 3 नवंबर को स्वास्थ्य शिविर : डॉ. आकांक्षा साहू की टीम करेगी निःशुल्क उपचार | बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | गोल कुम्हण में 3 नवंबर को स्वास्थ्य शिविर : डॉ. आकांक्षा साहू की टीम करेगी निःशुल्क उपचार | बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | गोल कुम्हण में 3 नवंबर को स्वास्थ्य शिविर : डॉ. आकांक्षा साहू की टीम करेगी निःशुल्क उपचार | बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन |

PM Modi Launched Nasha Mukt Yuva Abhiyan : प्रधानमंत्री ने शुरू किया 100 हफ्तों का ‘नशा मुक्त युवा अभियान’, युवाओं से लिया संकल्प

Rashtriya Seva Johar / Tue, Aug 4, 2026 / Post views : 95

Share:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशभर में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि यह जनजागरूकता अभियान 100 हफ्तों तक चलेगा और हर रविवार देशभर में नशे के खिलाफ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नशे के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार नशे के कारोबार और नशे की लत के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं और हजारों करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। उनका कहना था कि सरकार का उद्देश्य केवल तस्करी रोकना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना भी है।

युवाओं को बताया ‘अमृत पीढ़ी’

प्रधानमंत्री ने युवाओं को भारत की ‘अमृत पीढ़ी’ बताते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में उनकी सबसे बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि देश को युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और प्रतिभा की आवश्यकता है, इसलिए उनका नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि देशभर में लाखों युवाओं ने नशा छोड़ने और दूसरों को भी इससे दूर रखने का संकल्प लिया है, जिसे अगले 100 हफ्तों में और मजबूत बनाया जाएगा।

परिवारों से की खुलकर संवाद की अपील

प्रधानमंत्री ने माता-पिता और परिवारों से अपील की कि यदि कोई बच्चा नशे की लत का शिकार हो जाए, तो सामाजिक बदनामी के डर से इसे छिपाने के बजाय डॉक्टरों और विशेषज्ञों की मदद लेकर उसका इलाज कराएं।

उन्होंने कहा कि परिवार में बच्चों के साथ नियमित और खुला संवाद उन्हें गलत संगत और नशे की लत से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

शिक्षकों और संस्थानों से भी सहयोग की अपील

पीएम मोदी ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों से आग्रह किया कि वे पढ़ाई के साथ छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक करें और अपने-अपने परिसरों में नशा विरोधी अभियान चलाएं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान से एक करोड़ से अधिक युवा जुड़ चुके हैं। इसमें स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, MY Bharat के स्वयंसेवक और NSS स्वयंसेवक भी ऑनलाइन भागीदारी कर रहे हैं।

योग, ध्यान और पुनर्वास की भूमिका पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि नशे की लत से बाहर निकलने में समाज, परिवार, योग, ध्यान और पुनर्वास केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

100 हफ्तों तक चलेगा जनभागीदारी अभियान

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक बनाना है। इसके तहत अगले 100 हफ्तों तक देशभर में जनजागरूकता कार्यक्रम, संवाद, शपथ अभियान और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

Tags :

PM Modi Launched Nasha Mukt Yuva Abhiyan

Nasha Mukt Yuva Abhiyan

Nasha Mukt Yuva Abhiyan News

Nasha Mukt Yuva Abhiyan Launched

PM Modi News

PM Modi Latest News

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts