Sun, 20 Sep
Breaking News
Bihar Free Land Scheme : 30 हजार भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन, 20 नवंबर को बांटा जाएगा पर्चा | India Post GDS Vacancy 2026 : 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका, 21 सितंबर तक करें आवेदन | Bilaspur Flight News : अब कोलकाता की सीधी उड़ान भी बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी | IIT Bombay Student News : परीक्षा में फोन इस्तेमाल के बाद छात्र की मौत, ChatGPT से जुड़ा मामला | Dantewada News : आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 28 मवेशियों की मौत | Chhattisgarh Junior Doctor Strike : 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर डॉक्टर, 17 मांगों को लेकर ऐलान | Mahtari Vandana Yojana CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं अपात्र,30 लाख की वसूली | India US Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया कानून, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा | Swine Flu Case : दुर्ग में फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 24 घंटे में मिले 4 नए मरीज | MP TET Exam 2026 : शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; जानें कौन दे सकेगा परीक्षा | Bihar Free Land Scheme : 30 हजार भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन, 20 नवंबर को बांटा जाएगा पर्चा | India Post GDS Vacancy 2026 : 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका, 21 सितंबर तक करें आवेदन | Bilaspur Flight News : अब कोलकाता की सीधी उड़ान भी बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी | IIT Bombay Student News : परीक्षा में फोन इस्तेमाल के बाद छात्र की मौत, ChatGPT से जुड़ा मामला | Dantewada News : आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 28 मवेशियों की मौत | Chhattisgarh Junior Doctor Strike : 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर डॉक्टर, 17 मांगों को लेकर ऐलान | Mahtari Vandana Yojana CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं अपात्र,30 लाख की वसूली | India US Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया कानून, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा | Swine Flu Case : दुर्ग में फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 24 घंटे में मिले 4 नए मरीज | MP TET Exam 2026 : शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; जानें कौन दे सकेगा परीक्षा | Bihar Free Land Scheme : 30 हजार भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन, 20 नवंबर को बांटा जाएगा पर्चा | India Post GDS Vacancy 2026 : 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका, 21 सितंबर तक करें आवेदन | Bilaspur Flight News : अब कोलकाता की सीधी उड़ान भी बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी | IIT Bombay Student News : परीक्षा में फोन इस्तेमाल के बाद छात्र की मौत, ChatGPT से जुड़ा मामला | Dantewada News : आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ 28 मवेशियों की मौत | Chhattisgarh Junior Doctor Strike : 21 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर डॉक्टर, 17 मांगों को लेकर ऐलान | Mahtari Vandana Yojana CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं अपात्र,30 लाख की वसूली | India US Tariff : ट्रंप ने साइन किया नया कानून, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा | Swine Flu Case : दुर्ग में फिर बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 24 घंटे में मिले 4 नए मरीज | MP TET Exam 2026 : शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; जानें कौन दे सकेगा परीक्षा |

India Post GDS Vacancy 2026 : 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका, 21 सितंबर तक करें आवेदन

Simran Mallick / Sun, Sep 20, 2026 / Post views : 16

Share:

नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 23,757 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया गया है। खास बात यह है कि ग्रामीण डाक सेवक पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी और 19 सितंबर को रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख थी। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित समय में रजिस्ट्रेशन कर लिया है, वे अब 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन फॉर्म जमा करने और लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और स्थानीय भाषा विषय होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार को संबंधित डाक सर्कल की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

GDS भर्ती में उम्मीदवारों के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर सिस्टम जेनरेटेड मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। यदि मार्कशीट में अंकों के स्थान पर ग्रेड या पॉइंट दिए गए हैं, तो निर्धारित नियमों के अनुसार उन्हें अंकों में परिवर्तित किया जाएगा। मेरिट तैयार करते समय प्रतिशत को चार दशमलव तक माना जाएगा।

21 सितंबर तक पूरा करें आवेदन

जिन अभ्यर्थियों ने 19 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है, उन्हें 21 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन फॉर्म पूरा करना होगा। आवेदन के दौरान व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरने के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उम्मीदवारों को अपनी पसंद के पद और डाकघर का चयन भी करना होगा। आवेदन में सुधार के लिए 23 और 24 सितंबर 2026 को मौका दिया जाएगा।

100 रुपये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सामान्य रूप से आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। हालांकि महिला उम्मीदवारों, ट्रांसजेंडर महिलाओं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क लागू होने पर उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

इन राज्यों में ज्यादा पद

23,757 पदों की भर्ती में महाराष्ट्र में 2,297, तमिलनाडु में 2,118, उत्तर प्रदेश में 1,691, पश्चिम बंगाल में 1,619 और मध्य प्रदेश में 1,450 पद शामिल हैं। इसके अलावा झारखंड, केरल, उत्तर पूर्वी सर्कल, ओडिशा, कर्नाटक और बिहार समेत अन्य डाक सर्कल में भी रिक्तियां हैं।

ऐसे पूरा करें आवेदन

रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन विवरण से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, पसंदीदा पद और डाकघर का चयन करें तथा लागू होने पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखना उचित रहेगा।

Tags :

#10th Pass Government Jobs

#Post Office

#India Post GDS Apply Online

India Post GDS Vacancy 2026

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement