Rashtriya Seva Johar / Tue, Jun 2, 2026 / Post views : 15
कोटा/नई दिल्ली।
राजस्थान की राजनीति में ओबीसी कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बुधवार 3 जून को कोटा में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव जितेंद्र बघेल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी कांग्रेस विभाग, कोटा शहर एवं कोटा ग्रामीण की नवनियुक्त कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल 2 जून की शाम नई दिल्ली से रवाना होकर रात्रि में कोटा पहुंचेंगे। अगले दिन प्रातः 10 बजे संतोष गार्डन, कला तालाब में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह आयोजन राजस्थान में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय और आगामी राजनीतिक रणनीति जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। इसी वजह से कोटा शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ओबीसी वर्ग के बीच संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम राजस्थान कांग्रेस के लिए अहम साबित हो सकता है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिल सकती हैं।
Tags :
Rashtriya sewa johar news
AICC
Letest news
विज्ञापन
विज्ञापन