RESHAM SAHU / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 32
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त का देशभर के करोड़ों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछली यानी 23वीं किस्त के तहत केंद्र सरकार ने 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि भेजी थी। हालांकि, आधार सत्यापन, ई-केवाईसी, बैंक खाते में त्रुटि और अन्य तकनीकी कारणों से लाखों किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका।

24वीं किस्त समय पर प्राप्त करने के लिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ई-केवाईसी पूरी करें, आधार को बैंक खाते से लिंक कराएं, बैंक खाते की जानकारी सही रखें तथा भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन सुनिश्चित करें। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो किस्त का भुगतान अटक सकता है।
सरकार का उद्देश्य पात्र किसानों तक योजना का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचाना है। ऐसे में किसानों को समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी अपडेट कराने की सलाह दी जा रही है, ताकि 24वीं किस्त की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच सके।
Tags :
राष्ट्रीय सेवा जोहार
PMOindia
NarendraModi
Agricultureindia
PIB_india
Mygovindia
विज्ञापन
विज्ञापन