Simran Mallick / Fri, Sep 18, 2026 / Post views : 10
नई दिल्ली। मंदसौर की पूर्व सांसद एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुश्री मीनाक्षी नटराजन का यूनाइटेड किंगडम में एक वर्षीय उच्च अध्ययन के लिए पूर्ण स्कॉलरशिप पर चयन होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर विमल साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विमल साहू ने कहा कि “ज्ञान की यात्रा कभी समाप्त नहीं होती, हर नया अनुभव हमें कुछ नया सिखाता है।” राजनीति एवं समाजसेवा के लंबे अनुभव के बाद पुनः विद्यार्थी बनकर नई सीख और नए अनुभवों की ओर बढ़ना सुश्री मीनाक्षी नटराजन के ज्ञान के प्रति समर्पण और निरंतर सीखने की ललक को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए उच्च शिक्षा और नए अकादमिक अनुभवों की ओर कदम बढ़ाना युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी संदेश है। आज दिल्ली से यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना होकर मीनाक्षी नटराजन अपने इस नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत कर रही हैं।
विमल साहू ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह नई शैक्षणिक यात्रा उनके अनुभवों और ज्ञान को और समृद्ध करेगी तथा वे भविष्य में समाज और सार्वजनिक जीवन में अपने अनुभवों का और व्यापक रूप से उपयोग करेंगी।
उन्होंने कहा, “मीनाक्षी दीदी को इस नई शैक्षणिक यात्रा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभ यात्रा। आपका यह सफर सुखद, सफल और ज्ञानवर्धक हो तथा नई उपलब्धियों से भरा हो, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।”
Tags :
#Congress
#UK Higher Study
#UK Scholarship
#Meenakshi Natarajan
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन