Simran Mallick / Wed, Sep 2, 2026 / Post views : 57
नई दिल्ली: दिल्ली के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने वाली बड़ी योजना को मंजूरी दी है। Free Rooftop Solar Scheme के तहत पात्र परिवारों की छत पर अधिकतम 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक करीब 2.30 लाख घरों को इस योजना से जोड़ना है।
योजना का लाभ उन घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनकी मासिक बिजली खपत 400 यूनिट तक है। सोलर सिस्टम लगाने के लिए घर की छत पर तकनीकी रूप से पर्याप्त जगह और इंस्टॉलेशन की सुविधा होना जरूरी होगा। खास बात यह है कि पात्र उपभोक्ताओं को सिस्टम लगाने के लिए शुरुआती तौर पर अपनी जेब से खर्च नहीं करना होगा।
योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम के लिए करीब ₹1.56 लाख तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से ₹78,000 की सब्सिडी और दिल्ली सरकार की ओर से इतनी ही अतिरिक्त कैपिटल सब्सिडी शामिल है।
सोलर सिस्टम लगने के बाद 5 साल तक रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी चयनित वेंडर्स की होगी। इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त मेंटेनेंस खर्च का बोझ नहीं पड़ेगा।
योजना की एक अहम खासियत यह है कि सोलर सिस्टम लगवाने के बाद भी पात्र परिवारों की मौजूदा बिजली सब्सिडी जारी रहेगी। यानी घर में सोलर से बिजली बनने का फायदा मिलेगा और जरूरत पड़ने पर ग्रिड से ली गई बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी भी जारी रह सकती है।
सरकार का मानना है कि इस पहल से घरेलू बिजली खर्च कम करने के साथ-साथ दिल्ली में स्वच्छ ऊर्जा और रूफटॉप सोलर के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।
Tags :
#DelhiNews
#FreeRooftopSolarScheme
₹SolarScheme
#ElectricityBill
#SolarEnergy
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन