नई दिल्ली, 24 जुलाई।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी अपने साथ एक घायल छात्र को भी मीडिया के सामने लाए, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि वह हाथ में तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था और उस पर पैलेट गन से हमला किया गया, जिससे उसकी आंख की रोशनी चली गई।
राहुल गांधी ने कहा, "जब यह युवा हाथ में हिंदुस्तान का तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था, तब इसे पैलेट गन से मारा गया। सरकार कहती है कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन सच्चाई आपके सामने है। इसकी आंख खराब हो गई है और इसे दिखाई देना बंद हो गया है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई और लाठीचार्ज किया गया। राहुल गांधी के अनुसार, इन छात्रों का दोष सिर्फ इतना था कि वे पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और अपने भविष्य के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।
राहुल गांधी ने इस पूरे मामले में केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
दूसरी ओर, सरकार और दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों से इनकार किया है। इस मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और घटना की सच्चाई को लेकर विवाद बना हुआ है।
Tags :
# after protest
Palate gan per vad- vivad
#palate gan
#Rahul Gandhi
Bharat ka tiranga liye shantipurn dharna pradarshan karne Wale per palate gan ka war
विज्ञापन
विज्ञापन