Thu, 05 Nov
Breaking News
बुलबुल बैद्या ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव : राज्य अलंकरण–2026 से सम्मानित ,मिला माता बहादुर कलारिन सम्मान | गोल कुम्हण में 3 नवंबर को स्वास्थ्य शिविर : डॉ. आकांक्षा साहू की टीम करेगी निःशुल्क उपचार | बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | बुलबुल बैद्या ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव : राज्य अलंकरण–2026 से सम्मानित ,मिला माता बहादुर कलारिन सम्मान | गोल कुम्हण में 3 नवंबर को स्वास्थ्य शिविर : डॉ. आकांक्षा साहू की टीम करेगी निःशुल्क उपचार | बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | बुलबुल बैद्या ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव : राज्य अलंकरण–2026 से सम्मानित ,मिला माता बहादुर कलारिन सम्मान | गोल कुम्हण में 3 नवंबर को स्वास्थ्य शिविर : डॉ. आकांक्षा साहू की टीम करेगी निःशुल्क उपचार | बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को हार का सामना : अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस : खिलेश्वरी साहू | डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में हुई : महिला आयोग की जनसुनवाई , 28 प्रकरणों पर सुनवाई, 7 नस्तीबद्ध | डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में : ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर ओबीसी कांग्रेस की बैठक | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण |

आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में FIR : माता सीता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन

Rashtriya Seva Johar / Thu, Aug 6, 2026 / Post views : 113

Share:

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर माता सीता और हिंदू साधु-संतों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बुधवार शाम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है मामला?

बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी "_wasim_ahmed_1" से माता सीता और हिंदू साधु-संतों के संबंध में कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई। संगठन का दावा है कि यह अकाउंट रायपुर के राजा तालाब क्षेत्र निवासी एक युवक का है।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट उसी व्यक्ति का है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही पहचान और अन्य तथ्यों की पुष्टि की जाएगी।

FIR की मांग, आंदोलन की चेतावनी

बजरंग दल का कहना है कि इस पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।

पुलिस कर रही डिजिटल साक्ष्यों की जांच

पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर इंस्टाग्राम अकाउंट, संबंधित पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बजरंग दल ने क्या कहा?

छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रांत सह-संयोजक विजेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि हिंदू धर्म और धार्मिक प्रतीकों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल अपने स्तर पर व्यापक आंदोलन करेगा।

Tags :

Raipur

Mata Sita

Instagram ID

Bajrang dal

Digital

FIR

Social media

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts