Rashtriya Seva Johar / Fri, Aug 7, 2026 / Post views : 4
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली बड़ी पहल सामने आई है। राज्य सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को छत्तीसगढ़ का पहला हेवी अर्थ-मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए मुंगेली जिले में 79.70 एकड़ सरकारी जमीन रियायती दर पर आवंटित की है।
यह प्लांट पथरिया तहसील के चंद्रगढ़ी गांव में स्थापित किया जाएगा। प्रस्ताव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई। प्रस्तावित स्थल बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर बताया गया है।
रोजगार और सहायक उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही तकनीकी प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा। प्लांट के आसपास MSME, लॉजिस्टिक्स, परिवहन और स्पेयर पार्ट्स निर्माण जैसे सहायक उद्योगों के विकसित होने की संभावना है।
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं
प्रशासन का मानना है कि BEML का यह प्रोजेक्ट मुंगेली जिले में आधुनिक इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों के विस्तार की नींव रख सकता है। इससे जिले में औद्योगिक इकोसिस्टम मजबूत होने और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
खास बात: यह छत्तीसगढ़ में स्थापित होने वाला पहला हेवी अर्थ-मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा।
Tags :
First heavy Earth moving
Mungeli audyogik Vikas
BMLE
Bharat Earth movers limited
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन