Rashtriya Seva Johar / Mon, Jun 8, 2026 / Post views : 19
रांची, 8 जून 2026।
झारखंड से राज्यसभा चुनाव-2026 के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रणव झा ने आज झारखंड विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे केवल व्यक्तिगत नामांकन नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और झारखंड की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया।
नामांकन दाखिल करने के पश्चात प्रणव झा ने कहा कि उनके मन में इस अवसर को लेकर गहरी कृतज्ञता, विनम्रता और जिम्मेदारी का भाव है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में पहुंचकर वे झारखंड के हितों, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
प्रणव झा ने झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren, राज्यसभा चुनाव हेतु नियुक्त एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी K. Raju, एआईसीसी सचिव Ajay Sharma, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Keshav Mahato Kamlesh सहित इंडिया गठबंधन के सभी सम्मानित विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि गठबंधन नेतृत्व और कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा वे इस विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में झारखंड के विकास, युवाओं के भविष्य, किसानों, मजदूरों, आदिवासी एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
प्रणव झा ने कहा कि इंडिया गठबंधन सामाजिक समरसता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा वे इसी सोच के साथ राज्यसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Tags :
latest news
Rashtriya sewa johar news
HamarChhattisgarh24news
Jharkhand se rajyasabha chunav
विज्ञापन
विज्ञापन