RESHAM SAHU / Thu, Aug 6, 2026 / Post views : 10
रायपुर। हरेली तिहार के सरकारी प्रचार-प्रसार को लेकर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राजधानी रायपुर सहित कई स्थानों पर लगाए गए हरेली तिहार के सरकारी पोस्टरों में छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र शामिल नहीं किया गया, जिससे प्रदेश की संस्कृति और अस्मिता का अपमान हुआ है।
कांग्रेस का कहना है कि हरेली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा, कृषि संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। ऐसे में प्रचार सामग्री से छत्तीसगढ़ महतारी को स्थान नहीं देना करोड़ों प्रदेशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है।
कांग्रेस ने राज्य सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है और कहा है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े प्रतीकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। पार्टी ने मांग की है कि सभी प्रचार सामग्री में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और छत्तीसगढ़ महतारी को उचित सम्मान दिया जाए।
वहीं, इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि राज्य सरकार इस आरोप पर क्या सफाई देती है और आगे क्या कदम उठाती है।
Tags :
राष्ट्रीय सेवा जोहार
छत्तीसगढ़
हरेली तिहार
बीजेपी
कांग्रेस
रायपुर
पोस्टर विवाद
रायपुर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन