Simran Mallick / Sun, Sep 13, 2026 / Post views : 3
भोपाल। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 13 सितंबर 2026 को आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। पात्र बहनों के खाते में इस बार भी ₹1,500-₹1,500 की राशि पहुंचेगी।
₹1,000 से शुरू हुई थी योजना
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से की गई थी। बाद में सरकार ने चरणबद्ध तरीके से योजना की राशि बढ़ाई और वर्तमान में पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 दिए जा रहे हैं।
सरकार के अनुसार, योजना के तहत अब तक 65,395 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और परिवार की जरूरतों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
आगर मालवा को भी मिलेगी विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहनों को 40वीं किस्त की राशि जारी करने के साथ ही आगर मालवा जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करीब 225 करोड़ रुपये की लागत वाले 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 17 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं से जिले में सड़क, बुनियादी सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
Tags :
#MP News
#Ladli Behna Yojana
#Ladli Behna 40th Installment
#Mohan Yadav
#Ladli Behna 1500
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन