Simran Mallick / Thu, Aug 27, 2026 / Post views : 7
भोपाल: मध्यप्रदेश के संविदाकर्मियों के लिए रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (MP Transco) ने अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर नियुक्त 43 कर्मचारियों को नियमित पदों पर नियुक्ति प्रदान की है। नियमित नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
इस फैसले की जानकारी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दी। उन्होंने नियमित नियुक्ति पाने वाले सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे कर्मचारी कल्याण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुताबिक, मध्यप्रदेश की विद्युत कंपनियों में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर संविदा पदों पर नियुक्त किया गया था। अब पात्र संविदाकर्मियों को संबंधित नियमित पदों पर नियुक्ति दी गई है।
MP Transco की ओर से यह कार्रवाई अनुकंपा नियुक्ति नीति-2018 और संशोधित नीति-2023 के प्रावधानों के तहत की गई है। कंपनी की नियमित पदों पर नवीन नियुक्ति योजना के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ मिला है।
नियमित नियुक्ति पाने वाले 43 कर्मचारियों में अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारी शामिल हैं—
कार्यालय सहायक श्रेणी-3 प्रशिक्षु: 4
सब-स्टेशन परिचारक प्रशिक्षु: 13
लाइन परिचारक प्रशिक्षु: 26
इन सभी कर्मचारियों को नियमित पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
नियमित नियुक्ति पाने वाले 43 कर्मचारियों में सामान्य वर्ग के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 20, अनुसूचित जाति वर्ग के 12 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1 कर्मचारी शामिल हैं।
MP Transco के मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन धीरेन्द्र सिंह के अनुसार, पात्र संविदा कर्मचारियों को वर्ष 2026 की अनुकंपा आधार पर संविदा नियुक्ति से समकक्ष नियमित पद पर नवीन नियुक्ति योजना के तहत नियमित किया गया है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नियमित नियुक्ति पाने वाले सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन