Tue, 27 Oct
Breaking News
सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर : साहू समाज के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और उपचार | SP अंकिता शर्मा को PHQ का शो-कॉज नोटिस : शस्त्र पूजा में AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, SP अंकिता शर्मा से मांगा गया जवाब | अरुण साव से मिले साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल : जल्द स्वस्थ होने की कामना, महामाया देवी और माता कर्मा से की प्रार्थना | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर : साहू समाज के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और उपचार | SP अंकिता शर्मा को PHQ का शो-कॉज नोटिस : शस्त्र पूजा में AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, SP अंकिता शर्मा से मांगा गया जवाब | अरुण साव से मिले साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल : जल्द स्वस्थ होने की कामना, महामाया देवी और माता कर्मा से की प्रार्थना | सरहर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, : 204 मरीजों का उपचार और 25 लोगों ने किया रक्तदान , रक्तदान कर सुनीता साहू ने पेश की मिसाल | लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, : सांसद सुखदेव भगत ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान | स्कूल में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग : सेल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई | सामाजिक न्याय सम्मेलन में जुटे दिग्गज कांग्रेस नेता : OBC अधिकारों और भागीदारी पर जोर | बच्चों के पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था का जायजा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ डॉ. ममता साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण | भुवनेश्वर में 19वें UMI सम्मेलन-2026 का शुभारंभ : सतत शहरी परिवहन पर मंथन | बस्तर दशहरा जनजातीय गौरव का प्रतीक: ममता साहू : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति से पर्व की बढ़ी गरिमा | 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर : साहू समाज के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और उपचार | SP अंकिता शर्मा को PHQ का शो-कॉज नोटिस : शस्त्र पूजा में AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, SP अंकिता शर्मा से मांगा गया जवाब | अरुण साव से मिले साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल : जल्द स्वस्थ होने की कामना, महामाया देवी और माता कर्मा से की प्रार्थना |

Shikshak Bharti Vacancy 2026 : शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, MP में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Simran Mallick / Sat, Aug 29, 2026 / Post views : 45

Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में करीब 10 हजार शिक्षकों की नई भर्ती की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय ने प्रदेशभर में शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रमोशन और सेवानिवृत्ति के कारण खाली होने वाले पदों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसके आधार पर नई शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

प्रमोशन के बाद शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त पदों की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। इसके बाद विभाग इन पदों के साथ रिटायरमेंट से खाली होने वाले पदों को जोड़कर भर्ती का प्रस्ताव तैयार करेगा।

ऐसे में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों की नजर अब विभाग की आगामी प्रक्रिया और आधिकारिक भर्ती अधिसूचना पर रहेगी। भर्ती के पद, विषयवार रिक्तियां, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को समत्व भवन में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में शासकीय स्कूलों की अधोसंरचना, संधारण और संचालन व्यवस्था सहित शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जाए। साथ ही स्कूलों में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

शिक्षा व्यवस्था में तकनीक के इस्तेमाल पर जोर

मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए तकनीक के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी जिलों को तकनीकी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्कूलों में लागू ई-अटेंडेंस व्यवस्था के परिणामों की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों के अनुसार, ई-अटेंडेंस अनिवार्य किए जाने के बाद शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति में सुधार हुआ है और यह करीब 95 प्रतिशत तक पहुंची है।

‘हमारे शिक्षक’ ऐप से ऑनलाइन निगरानी

बैठक में बताया गया कि ‘हमारे शिक्षक’ ऐप के माध्यम से शिक्षकों की ऑनलाइन व्यवस्था को संचालित किया जा रहा है। इस व्यवस्था का अन्य राज्यों द्वारा भी अध्ययन किया जा रहा है।

विभाग के अनुसार, तकनीक आधारित व्यवस्था से शिक्षकों की उपस्थिति और न्यूनतम शिक्षण अवधि के अनुसार पठन-पाठन सुनिश्चित करने में मदद मिली है।

छात्रवृत्ति का भी ऑनलाइन भुगतान

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले दो वर्षों में समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत करीब सवा करोड़ विद्यार्थियों को लाभ मिला है। शिक्षा पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खातों में ऑनलाइन राशि का भुगतान किया गया।

इस अवधि में विद्यार्थियों को करीब 696 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की गई है।

भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार

करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती की खबर से प्रदेश के शिक्षक अभ्यर्थियों में उम्मीद बढ़ी है। हालांकि, अभी भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना, आवेदन की तारीख, पदों का विषयवार विवरण और परीक्षा की तारीख जारी नहीं हुई है।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे भर्ती से जुड़ी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और पात्रता एवं आवेदन से संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर ही देखें।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement