Thu, 03 Sep
Breaking News
Bhilai Sharab Party Video Viral : ड्यूटी टाइम में शराब पार्टी! सरकारी कर्मचारियों के VIDEO से मचा बवाल, निगम आयुक्त ने मांगा जवाब | Dry Day In Chhattisgarh : जन्माष्टमी पर बंद रहेंगी शराब दुकानें, बार और मटन-चिकन शॉप्स भी रहेंगी बंद, सरकार ने जारी किया आदेश | Power Supply Disrupted : रांची के इन इलाकों में आज 6 घंटे बंद रहेगी बिजली, शटडाउन को लेकर जारी हुआ अलर्ट, देखें प्रभावित क्षेत्र | JSJB 3.0 Achievement : जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका, JSJB 3.0 में देशभर में नंबर-1, 5 जिले भी टॉप-10 में शामिल | Raipur Ganesh Pandal 2026 : गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस अलर्ट, हर पंडाल की सुरक्षा के लिए तैनात होगा नोडल अफसर, CCTV से होगी निगरानी | Sarguja Bus Fare Controversy : बस किराये में मनमानी का आरोप! ₹115 की जगह ₹200, ₹230 की जगह ₹400 तक वसूली, मंत्री तक पहुंची शिकायत | Jabalpur Fake Ration Card : 25 लाख सालाना कमाई फिर भी फ्री राशन! BPL सूची से 5,052 अपात्र नाम हटे, अब होगी कार्रवाई | Corona Case in Raipur : छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक! रायपुर में मिला मरीज, स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता | Nagar Nigam Adhikari Sharab Party : जनता का काम छोड़ ड्यूटी टाइम में शराब पार्टी! मुर्गा खाकर झूमते दिखे निगमकर्मी, वीडियो वायरल | Free Rooftop Solar Scheme : दिल्ली में 400 यूनिट तक बिजली खपत वालों को मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल, सरकार देगी ₹1.56 लाख तक की मदद | Bhilai Sharab Party Video Viral : ड्यूटी टाइम में शराब पार्टी! सरकारी कर्मचारियों के VIDEO से मचा बवाल, निगम आयुक्त ने मांगा जवाब | Dry Day In Chhattisgarh : जन्माष्टमी पर बंद रहेंगी शराब दुकानें, बार और मटन-चिकन शॉप्स भी रहेंगी बंद, सरकार ने जारी किया आदेश | Power Supply Disrupted : रांची के इन इलाकों में आज 6 घंटे बंद रहेगी बिजली, शटडाउन को लेकर जारी हुआ अलर्ट, देखें प्रभावित क्षेत्र | JSJB 3.0 Achievement : जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका, JSJB 3.0 में देशभर में नंबर-1, 5 जिले भी टॉप-10 में शामिल | Raipur Ganesh Pandal 2026 : गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस अलर्ट, हर पंडाल की सुरक्षा के लिए तैनात होगा नोडल अफसर, CCTV से होगी निगरानी | Sarguja Bus Fare Controversy : बस किराये में मनमानी का आरोप! ₹115 की जगह ₹200, ₹230 की जगह ₹400 तक वसूली, मंत्री तक पहुंची शिकायत | Jabalpur Fake Ration Card : 25 लाख सालाना कमाई फिर भी फ्री राशन! BPL सूची से 5,052 अपात्र नाम हटे, अब होगी कार्रवाई | Corona Case in Raipur : छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक! रायपुर में मिला मरीज, स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता | Nagar Nigam Adhikari Sharab Party : जनता का काम छोड़ ड्यूटी टाइम में शराब पार्टी! मुर्गा खाकर झूमते दिखे निगमकर्मी, वीडियो वायरल | Free Rooftop Solar Scheme : दिल्ली में 400 यूनिट तक बिजली खपत वालों को मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल, सरकार देगी ₹1.56 लाख तक की मदद | Bhilai Sharab Party Video Viral : ड्यूटी टाइम में शराब पार्टी! सरकारी कर्मचारियों के VIDEO से मचा बवाल, निगम आयुक्त ने मांगा जवाब | Dry Day In Chhattisgarh : जन्माष्टमी पर बंद रहेंगी शराब दुकानें, बार और मटन-चिकन शॉप्स भी रहेंगी बंद, सरकार ने जारी किया आदेश | Power Supply Disrupted : रांची के इन इलाकों में आज 6 घंटे बंद रहेगी बिजली, शटडाउन को लेकर जारी हुआ अलर्ट, देखें प्रभावित क्षेत्र | JSJB 3.0 Achievement : जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका, JSJB 3.0 में देशभर में नंबर-1, 5 जिले भी टॉप-10 में शामिल | Raipur Ganesh Pandal 2026 : गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस अलर्ट, हर पंडाल की सुरक्षा के लिए तैनात होगा नोडल अफसर, CCTV से होगी निगरानी | Sarguja Bus Fare Controversy : बस किराये में मनमानी का आरोप! ₹115 की जगह ₹200, ₹230 की जगह ₹400 तक वसूली, मंत्री तक पहुंची शिकायत | Jabalpur Fake Ration Card : 25 लाख सालाना कमाई फिर भी फ्री राशन! BPL सूची से 5,052 अपात्र नाम हटे, अब होगी कार्रवाई | Corona Case in Raipur : छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक! रायपुर में मिला मरीज, स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता | Nagar Nigam Adhikari Sharab Party : जनता का काम छोड़ ड्यूटी टाइम में शराब पार्टी! मुर्गा खाकर झूमते दिखे निगमकर्मी, वीडियो वायरल | Free Rooftop Solar Scheme : दिल्ली में 400 यूनिट तक बिजली खपत वालों को मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल, सरकार देगी ₹1.56 लाख तक की मदद |

JSJB 3.0 Achievement : जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका, JSJB 3.0 में देशभर में नंबर-1, 5 जिले भी टॉप-10 में शामिल

Simran Mallick / Thu, Sep 3, 2026 / Post views : 1

Share:

नई दिल्ली: जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल शक्ति मंत्रालय के ‘जल संचय जन भागीदारी’ (JSJB) अभियान के तीसरे चरण JSJB 3.0 में छत्तीसगढ़ ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य के पांच जिले भी जल संरक्षण के क्षेत्र में देश के टॉप-10 जिलों में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

जनभागीदारी से जल संरक्षण का मॉडल

नई दिल्ली में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे नवाचारों और जनभागीदारी आधारित प्रयासों की जानकारी साझा की। वहीं ‘कैच द रेन’ सत्र में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण और पेयजल स्रोतों के संरक्षण को लेकर राज्य में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को केवल सरकारी योजना तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि किसानों, पंचायतों, जल सखियों, जल मित्रों और स्थानीय समुदायों को जोड़कर इसे जनअभियान का रूप दिया गया है।

कोरिया का ‘5 प्रतिशत मॉडल’ बना चर्चा का विषय

मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले से शुरू हुए ‘5 प्रतिशत मॉडल’ का भी उल्लेख किया। इस पहल के तहत किसान अपनी कृषि भूमि का करीब 5 प्रतिशत हिस्सा वर्षा जल संचयन और भू-जल पुनर्भरण के लिए स्वेच्छा से उपलब्ध करा रहे हैं।

इस जमीन पर ऐसी जल संरचनाएं बनाई जा रही हैं, जिनसे बारिश का पानी खेत से बाहर बहने के बजाय वहीं रुककर धीरे-धीरे जमीन के भीतर पहुंच सके। इस मॉडल में किसान केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि जल संरक्षण अभियान के सक्रिय भागीदार बने हैं।

JSJB 3.0 में छत्तीसगढ़ नंबर-1

जल संचय जन भागीदारी अभियान के पहले चरण JSJB 1.0 में छत्तीसगढ़ में 4,05,561 जल संरचनाएं बनाई गई थीं और राज्य देश में दूसरे स्थान पर रहा था।

वहीं JSJB 2.0 में 24,07,456 जल संरचनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 23,07,768 का काम पूरा हो चुका है। इस चरण में भी छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा।

अब JSJB 3.0 में राज्य ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस चरण में 79,775 जल संरचनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें से 77,719 संरचनाओं का काम पूरा हो चुका है।

छत्तीसगढ़ के 5 जिले टॉप-10 में

राज्य के प्रदर्शन के साथ ही पांच जिलों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। सूरजपुर, महासमुंद, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा और कबीरधाम जल संरक्षण के क्षेत्र में देश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल हुए हैं।

पानी की कमी वाले ब्लॉक घटे

जल संरक्षण के प्रयासों के बीच राज्य में पानी की कमी वाले ब्लॉकों की संख्या 26 से घटकर 19 रह गई है। इसके अलावा पांच क्रिटिकल ब्लॉकों के भी सामान्य श्रेणी में आने का अनुमान जताया गया है।

राज्य में बारिश के पानी को रोकने, पुराने जल स्रोतों के संरक्षण, भू-जल पुनर्भरण और जल संरचनाओं की मैपिंग के साथ नियमित मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया जा रहा है।

जहां जल गिरे, वहीं सहेजें’ पर जोर

छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कैच द रेन—जहां जल गिरे, वहीं सहेजें’ के संदेश को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लागू करने पर जोर दिया है। राज्य का लक्ष्य बारिश के अधिकतम पानी को गांव और खेत की सीमा के भीतर रोककर भू-जल स्तर को बेहतर करना है।

मुख्यमंत्री साय ने सुझाव दिया कि हर राज्य अपनी भौगोलिक परिस्थितियों और जल उपलब्धता के अनुसार अलग ‘कैच द रेन प्लान’ तैयार करे। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘स्टेट वाटर अवार्ड्स’ शुरू करने का सुझाव भी दिया।

Tags :

#JSJB 3.0 Achievement

#CM Vishnu Deo Sai

#Water Conservation

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement