Simran Mallick / Tue, Aug 25, 2026 / Post views : 7
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी की ओर से ब्लॉक अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत प्रदेश के हर संभाग में तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। इन शिविरों में पार्टी के ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को संगठन संचालन और जमीनी गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कांग्रेस के संभागवार प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत बस्तर संभाग से होगी। यहां 30 अगस्त से 1 सितंबर तक जगदलपुर में तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद रायपुर संभाग का प्रशिक्षण शिविर 20 से 22 सितंबर तक अभनपुर में आयोजित किया जाएगा। आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य संभागों में भी इसी तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन प्रशिक्षण शिविरों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ AICC के प्रशिक्षक भी शामिल होंगे। वे ब्लॉक अध्यक्षों के साथ संवाद कर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।
प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर संगठन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना तथा पदाधिकारियों को पार्टी की रणनीति और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए तैयार करना है।
कांग्रेस का मानना है कि पार्टी का संगठन यदि ब्लॉक स्तर पर मजबूत और सक्रिय रहेगा तो इसका सीधा फायदा जमीनी स्तर पर पार्टी को मिलेगा। प्रशिक्षण के जरिए ब्लॉक अध्यक्षों की भूमिका को और प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।
संभागवार ट्रेनिंग कैंप के जरिए पार्टी संगठन को अधिक सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन