Simran Mallick / Wed, Oct 14, 2026 / Post views : 57
दक्षिण अंडमान: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) के राज्य चेयरमैन श्री ओ. बशीर जी ने दक्षिण अंडमान के वन प्रभागीय अधिकारी (डीएफओ) श्री रजी जॉर्ज, आईएफएस जी से मुलाकात की। इस दौरान मजदूरों के साक्षात्कार (इंटरव्यू) से संबंधित विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान बताया गया कि कुल 296 पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया दक्षिण अंडमान डिवीजन में आयोजित की जाएगी। श्री ओ. बशीर जी ने चुनाव से पहले साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया, ताकि संबंधित अभ्यर्थियों को समय पर अवसर मिल सके।
इस पर डीएफओ श्री रजी जॉर्ज, आईएफएस जी ने बताया कि संबंधित कागजी कार्रवाई (पेपर वर्क) जारी है। उन्होंने जल्द से जल्द साक्षात्कार आयोजित कराने का आश्वासन दिया।
यह मुलाकात सकारात्मक एवं सार्थक रही।
आरजीपीआरएस के राज्य चेयरमैन श्री ओ. बशीर जी ने मजदूरों के हितों से जुड़े विषय पर समय देने, विस्तारपूर्वक चर्चा करने तथा साक्षात्कार प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने का आश्वासन देने के लिए दक्षिण अंडमान के डीएफओ श्री रजी जॉर्ज, आईएफएस जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
सादर,
रेचल
राज्य सह-संयोजक
आरजीपीआरएस
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन