Simran Mallick / Sat, Sep 26, 2026 / Post views : 16
गांधीनगर: आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में AICC राष्ट्रीय सचिव सुभाषिनी शरद यादव ने गांधीनगर में स्थानीय कांग्रेस नेताओं, चुनाव प्रभारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने, स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से उठाने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
सुभाषिनी शरद यादव ने बैठक में कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता से सीधा संवाद संगठन की मजबूती का आधार है।
बैठक में स्थानीय कांग्रेस नेताओं, प्रभारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। बैठक के माध्यम से आगामी नगर निगम चुनाव के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने पर जोर दिया गया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन