Simran Mallick / Mon, Aug 24, 2026 / Post views : 151
नई दिल्ली:
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल आज नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ पहुंचे। यहां वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। विशेष रूप से उनके पंजाब दौरे की संभावित तारीख, कार्यक्रम और संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।
इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस संगठन की मौजूदा स्थिति और पार्टी के भीतर चल रही अंतर्कलह एवं संगठनात्मक चुनौतियों को लेकर भी चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पंजाब प्रभारी के तौर पर भूपेश बघेल प्रदेश संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की भावनाओं तथा पार्टी की जमीनी गतिविधियों से जुड़े विषयों पर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान के समक्ष रख सकते हैं।
राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस मुलाकात को पंजाब कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी के संभावित पंजाब दौरे को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है।
भूपेश बघेल के 10 जनपथ पहुंचने के बाद कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में पंजाब संगठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें राहुल गांधी और भूपेश बघेल की इस महत्वपूर्ण मुलाकात के बाद सामने आने वाले निर्णयों पर टिकी हैं।
Tags :
Rahul Gandhi
Congress
Punjab
10 janpad
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन