RESHAM SAHU / Sat, Jul 11, 2026 / Post views : 33
आंध्र प्रदेश: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश में "लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संविधान, लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान, पंचायती राज संस्थाओं, किसानों, युवाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा के लिए लगातार जनजागरण अभियान चलाने और शांतिपूर्ण जनआंदोलनों को व्यापक बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मस्तान वली, पूर्व विधायक ईश्वर राव, गुंटूर डीसीसी अध्यक्ष सुधीर बाबू, कुरनूल डीसीसी अध्यक्ष क्रांति नायडू, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विजया, राष्ट्रीय महासचिव इनामुल हसन, राष्ट्रीय सचिव सुभाष यक्कारा, ओबीसी प्रभारी महेंद्र रेड्डी, विजय कृष्णा, काशीपगा राजेश सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, किसानों और युवाओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
Tags :
#राजीव गांधी पंचायती राज संगठन
#डॉ. सुनील पंवार
#गंटा विनय नायडू
#indiannationalcongress
#rahulgandhi
#प्रदेश कांग्रेस आंध्र प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन