Simran Mallick / Wed, Sep 23, 2026 / Post views : 41
उत्तराखंड। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तत्वावधान में मनरेगा श्रमिकों को उनके अधिकारों और रोजगार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘काम मांगो अभियान’ के तहत उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर एवं रुद्रपुर ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मनरेगा से जुड़े श्रमिकों, माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की आवश्यकता, मनरेगा के तहत काम की मांग दर्ज कराने तथा श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

अभियान के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को यह संदेश दिया गया कि काम मांगना उनका अधिकार है और रोजगार की मांग को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उठाना प्रत्येक श्रमिक का अधिकार है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं को भी सामने रखा।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘काम मांगो अभियान’ का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर मनरेगा श्रमिकों को संगठित करना, उनकी आवाज को मजबूत करना और ग्रामीण रोजगार के अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

गदरपुर और रुद्रपुर ब्लॉक में महिलाओं एवं श्रमिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी प्रदान की। संगठन ने आने वाले दिनों में जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन