रीवा। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया जी के नेतृत्व में रीवा में जारी न्याय सत्याग्रह में पूर्व मंत्री एवं CWC सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के साथ सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित आदिवासी परिवारों को न्याय दिलाने और प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की।
श्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि 30 मासूम आदिवासी बच्चों की मौत का हिसाब सरकार को देना ही होगा। यह केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि 30 परिवारों की उजड़ी हुई जिंदगी और उनके अपनों को खोने का दर्द है। सरकार की कथित लापरवाही और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण जिन मासूम जिंदगियों को खोना पड़ा, उनके परिवारों को न्याय मिलना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित आदिवासी परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस मामले में जिम्मेदारी तय होगी, जवाबदेही तय होगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाकर ही कांग्रेस कार्यकर्ता चैन से बैठेंगे।
श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आ चुकी है। सरकार को संवेदनशीलता के साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए तथा पीड़ित परिवारों को उचित सहायता और न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जब तक आदिवासी परिवारों को न्याय नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।”
न्याय सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आदिवासी परिवारों के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया।
Tags :
#Rewa News
#Tribal Children Deaths
#Nyay Satyagraha
#Kamleshwar Patel
#Justice for Tribal Families
#Madhya Pradesh News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन