नई दिल्ली: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार निर्णायक बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को अब तक 13,500 वोट मिल चुके हैं। भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 9,689 वोट मिले हैं और वे 3,811 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 2,599 वोट मिले हैं और वे तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
बांकीपुर सीट भाजपा की पारंपरिक सीट मानी जाती है। इस सीट से भाजपा नेता नितिन नवीन लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली हुई, जिसके चलते यहां उपचुनाव कराया गया।
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर मतगणना के शुरुआती तीन राउंड तक भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी बढ़त पर थे। हालांकि चौथे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बढ़त हासिल कर ली, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो गया है।
गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 13,591 वोटों से आगे चल रहे हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।
Tags :
By election
By Election Result
By Election Result 2026
By Election Result Today
Datia By Election Result LIve
Bankipur By Election Result Live
Manjalpur By Election Result Live
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन