Fri, 11 Sep
Breaking News
पंचायत चुनाव में RGPRS की सक्रिय भूमिका : पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में RGPRS की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने AICC का निर्देश | Congress Organization : राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला की मुलाकात, संगठन और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा | रीवा न्याय सत्याग्रह : कमलेश्वर पटेल बोले- 30 आदिवासी बच्चों की मौत का हिसाब दे सरकार | Apple Launch Event : Apple ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro से Watch और AirPods तक ये बड़े प्रोडक्ट हुए पेश | Atmanand School Recruitment : छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, जानें विषयवार रिक्तियों की पूरी डिटेल | CG Bus Fare Hike News : तीजा से पहले छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ाने को मंजूरी, 1.75 रुपए प्रति KM बढ़ेगा किराया | Glass Wall Systems : निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, 8 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO; GMP ने बढ़ाई लिस्टिंग की उम्मीद | सफाई कर्मचारी धरना : सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारियों के धरने को डॉ. सुनील पंवार ने दिया समर्थन, मांगों पर शीघ्र समाधान की मांग | Noida Rapido Rider Case : पार्सल डिलीवरी के बाद महिला को भेजे निजी मैसेज, ‘I Love You’ लिखने का आरोप; रैपिडो ने मांगी माफी | CG Excise Department Inspection Order : सागर में जहरीली शराब कांड के बाद छत्तीसगढ़ अलर्ट, MP बॉर्डर पर नाकेबंदी के निर्देश | पंचायत चुनाव में RGPRS की सक्रिय भूमिका : पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में RGPRS की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने AICC का निर्देश | Congress Organization : राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला की मुलाकात, संगठन और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा | रीवा न्याय सत्याग्रह : कमलेश्वर पटेल बोले- 30 आदिवासी बच्चों की मौत का हिसाब दे सरकार | Apple Launch Event : Apple ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro से Watch और AirPods तक ये बड़े प्रोडक्ट हुए पेश | Atmanand School Recruitment : छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, जानें विषयवार रिक्तियों की पूरी डिटेल | CG Bus Fare Hike News : तीजा से पहले छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ाने को मंजूरी, 1.75 रुपए प्रति KM बढ़ेगा किराया | Glass Wall Systems : निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, 8 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO; GMP ने बढ़ाई लिस्टिंग की उम्मीद | सफाई कर्मचारी धरना : सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारियों के धरने को डॉ. सुनील पंवार ने दिया समर्थन, मांगों पर शीघ्र समाधान की मांग | Noida Rapido Rider Case : पार्सल डिलीवरी के बाद महिला को भेजे निजी मैसेज, ‘I Love You’ लिखने का आरोप; रैपिडो ने मांगी माफी | CG Excise Department Inspection Order : सागर में जहरीली शराब कांड के बाद छत्तीसगढ़ अलर्ट, MP बॉर्डर पर नाकेबंदी के निर्देश | पंचायत चुनाव में RGPRS की सक्रिय भूमिका : पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में RGPRS की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने AICC का निर्देश | Congress Organization : राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला की मुलाकात, संगठन और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा | रीवा न्याय सत्याग्रह : कमलेश्वर पटेल बोले- 30 आदिवासी बच्चों की मौत का हिसाब दे सरकार | Apple Launch Event : Apple ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro से Watch और AirPods तक ये बड़े प्रोडक्ट हुए पेश | Atmanand School Recruitment : छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, जानें विषयवार रिक्तियों की पूरी डिटेल | CG Bus Fare Hike News : तीजा से पहले छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ाने को मंजूरी, 1.75 रुपए प्रति KM बढ़ेगा किराया | Glass Wall Systems : निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, 8 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO; GMP ने बढ़ाई लिस्टिंग की उम्मीद | सफाई कर्मचारी धरना : सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारियों के धरने को डॉ. सुनील पंवार ने दिया समर्थन, मांगों पर शीघ्र समाधान की मांग | Noida Rapido Rider Case : पार्सल डिलीवरी के बाद महिला को भेजे निजी मैसेज, ‘I Love You’ लिखने का आरोप; रैपिडो ने मांगी माफी | CG Excise Department Inspection Order : सागर में जहरीली शराब कांड के बाद छत्तीसगढ़ अलर्ट, MP बॉर्डर पर नाकेबंदी के निर्देश |

मनरेगा कर्मचारियों की 9 दिनों की हड़ताल : मनरेगा कर्मचारियों की 9 दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त, निदेशक आरडी ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Simran Mallick / Tue, Jul 7, 2026 / Post views : 31

Share:

मनरेगा कर्मचारियों की 9 दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त, निदेशक आरडी ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

अंडमान एवं निकोबार !

पिछले 9 दिनों से ग्रामीण विकास विभाग (आरडी) कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे मनरेगा (MGNREGA) कर्मचारियों के समर्थन एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आज जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त सचिव (एलजी) एवं निदेशक, ग्रामीण विकास, पंचायती राज संस्थान एवं शहरी स्थानीय निकाय (आरडी, पीआरआई एवं यूएलबी), अंडमान एवं निकोबार प्रशासन, डॉ. अपूर्वा शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल में उत्तर एवं मध्य अंडमान जिला परिषद के अध्यक्ष श्री अलगर स्वामी जी ,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) के राज्य अध्यक्ष श्री ओ. बशीर जी , दक्षिण अंडमान के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्री प्रकाश अधिकारी जी ,उत्तर एवं मध्य अंडमान के पूर्व उपाध्यक्ष श्री आर. माधवन जी , शिवपुरम के प्रधान श्री वेंकट राव जी, बिलीग्राउंड के प्रधान श्री मनोजीत हलदर जी ,मनारघाट के प्रधान श्री मोहम्मद सादिक जी तथा चौलदारी की प्रधान श्रीमती तपोसी जी सहित रामनगर के प्रधान श्री मिथुन दास जी उपस्थित रहे।

डॉ. अपूर्वा शर्मा जी ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा स्वयं धरना स्थल पर पहुँचकर मनरेगा कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की सभी मांगों का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा जा चुका है। साथ ही, माननीय उपराज्यपाल द्वारा भी मनरेगा कर्मचारियों के वेतन में 45 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है, जिस पर स्वीकृति की प्रतीक्षा है।

प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित सभी पीआरआई प्रतिनिधियों ने भी मनरेगा कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लौटकर आम जनता के हित में कार्य प्रारंभ करने का आग्रह किया।

मनरेगा कर्मचारियों ने सभी आश्वासनों को गंभीरता से स्वीकार करते हुए अपनी 9 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

इस अवसर पर आरजीपीआरएस के राज्य अध्यक्ष श्री ओ. बशीर जी ने माननीय उपराज्यपाल, मुख्य सचिव, संयुक्त सचिव (एलजी) एवं निदेशक आरडी, उत्तर एवं मध्य अंडमान जिला परिषद के अध्यक्ष, सभी पीआरआई प्रतिनिधियों, मनरेगा कर्मचारियों तथा मीडिया के सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Tags :

Andman and Nicobar

Rashtriya seva johar news

Hamarchhattisgarh24news

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts