नई दिल्ली।
मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर गुरुवार, 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान सुबह से शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मध्य प्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मंजालपुर सीट पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान सुबह शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को होगी।
मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। गुजरात की मंजालपुर सीट पर भाजपा के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी आमने-सामने हैं।
निर्वाचन आयोग ने तीनों राज्यों में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,20,410 मतदाता मतदान के पात्र हैं। इनमें 1,16,116 पुरुष, 1,04,284 महिलाएं और 10 अन्य मतदाता शामिल हैं। यहां 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 185 ग्रामीण और 106 शहरी केंद्र हैं। संवेदनशील मतदान को देखते हुए 233 क्रिटिकल और 28 वल्नरेबल केंद्रों की विशेष निगरानी की जा रही है।
दतिया में उपचुनाव क्यों?
दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई थी। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें धोखाधड़ी के मामले में तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई।
बांकीपुर में उपचुनाव क्यों?
बिहार की बांकीपुर सीट भाजपा नेता नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
अब सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत और 3 अगस्त को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो तीनों राज्यों की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
Tags :
rashtriyasevajohar
By-Election Voting Today
Election 2026
Datia
Bankipur By Election
Datia Voting Today
Bankipur Voting
विज्ञापन
विज्ञापन