Simran Mallick / Thu, Aug 20, 2026 / Post views : 55
देहरादून: रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।
सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन के दौरान अपने मायके और परिजनों से मिलने जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। मुफ्त बस यात्रा की सुविधा से महिलाओं का आवागमन आसान होने के साथ-साथ उनके यात्रा खर्च में भी बचत होगी।
उत्तराखंड शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।
शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा देने के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम पर पड़ने वाले आर्थिक भार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
रक्षाबंधन के पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। ऐसे में धामी सरकार के इस फैसले को महिलाओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं को सुरक्षित, सुगम और नि:शुल्क सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन