Tue, 15 Sep
Breaking News
Libya Misrata Plane Crash Updates : मिसराता एयरपोर्ट पर भीषण विमान हादसा, VIP के सवार होने की खबर; एयरस्पेस बंद | Dhan Kharid Registration 2026-27 : धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन आज से शुरू, 10 अक्टूबर तक मौका; सरकार ने जारी किए नए निर्देश | Vijay Sharma-Bhupesh Baghel Live Debate : ‘केंद्र सरकार ने PM आवास का पोर्टल बंद किया’, भूपेश बघेल बोले- इसलिए नहीं बन सके ज्यादा आवास | Vishwakarma Puja 2026 : 17 सितंबर को ही क्यों मनाई जाती है विश्वकर्मा पूजा? जानिए तारीख और शुभ मुहूर्त का रहस्य | Greater Noida Owl Attack : सोसाइटी में उल्लुओं का आतंक, 3 दिन में 4-5 लोगों पर हमला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू | Vijay Sharma-Bhupesh Baghel LIVE Deba : आज आमने-सामने होंगे विजय शर्मा और भूपेश बघेल, PM आवास के आंकड़ों पर छिड़ेगी बहस | संगठन को मजबूत करने और चुनौतियों पर मंथन : सुखदेव भगत ने राहुल गांधी से की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति पर हुई विस्तृत चर्चा | भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से की सौजन्य मुलाकात : राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा | राहुल गांधी से मिले छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत : संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन | Raipur Ganesh Utsav 2026 : गणेशमय हुई राजधानी, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बप्पा का भव्य स्वागत | Libya Misrata Plane Crash Updates : मिसराता एयरपोर्ट पर भीषण विमान हादसा, VIP के सवार होने की खबर; एयरस्पेस बंद | Dhan Kharid Registration 2026-27 : धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन आज से शुरू, 10 अक्टूबर तक मौका; सरकार ने जारी किए नए निर्देश | Vijay Sharma-Bhupesh Baghel Live Debate : ‘केंद्र सरकार ने PM आवास का पोर्टल बंद किया’, भूपेश बघेल बोले- इसलिए नहीं बन सके ज्यादा आवास | Vishwakarma Puja 2026 : 17 सितंबर को ही क्यों मनाई जाती है विश्वकर्मा पूजा? जानिए तारीख और शुभ मुहूर्त का रहस्य | Greater Noida Owl Attack : सोसाइटी में उल्लुओं का आतंक, 3 दिन में 4-5 लोगों पर हमला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू | Vijay Sharma-Bhupesh Baghel LIVE Deba : आज आमने-सामने होंगे विजय शर्मा और भूपेश बघेल, PM आवास के आंकड़ों पर छिड़ेगी बहस | संगठन को मजबूत करने और चुनौतियों पर मंथन : सुखदेव भगत ने राहुल गांधी से की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति पर हुई विस्तृत चर्चा | भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से की सौजन्य मुलाकात : राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा | राहुल गांधी से मिले छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत : संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन | Raipur Ganesh Utsav 2026 : गणेशमय हुई राजधानी, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बप्पा का भव्य स्वागत | Libya Misrata Plane Crash Updates : मिसराता एयरपोर्ट पर भीषण विमान हादसा, VIP के सवार होने की खबर; एयरस्पेस बंद | Dhan Kharid Registration 2026-27 : धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन आज से शुरू, 10 अक्टूबर तक मौका; सरकार ने जारी किए नए निर्देश | Vijay Sharma-Bhupesh Baghel Live Debate : ‘केंद्र सरकार ने PM आवास का पोर्टल बंद किया’, भूपेश बघेल बोले- इसलिए नहीं बन सके ज्यादा आवास | Vishwakarma Puja 2026 : 17 सितंबर को ही क्यों मनाई जाती है विश्वकर्मा पूजा? जानिए तारीख और शुभ मुहूर्त का रहस्य | Greater Noida Owl Attack : सोसाइटी में उल्लुओं का आतंक, 3 दिन में 4-5 लोगों पर हमला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू | Vijay Sharma-Bhupesh Baghel LIVE Deba : आज आमने-सामने होंगे विजय शर्मा और भूपेश बघेल, PM आवास के आंकड़ों पर छिड़ेगी बहस | संगठन को मजबूत करने और चुनौतियों पर मंथन : सुखदेव भगत ने राहुल गांधी से की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति पर हुई विस्तृत चर्चा | भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से की सौजन्य मुलाकात : राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा | राहुल गांधी से मिले छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत : संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन | Raipur Ganesh Utsav 2026 : गणेशमय हुई राजधानी, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बप्पा का भव्य स्वागत |

Dhan Kharid Registration 2026-27 : धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन आज से शुरू, 10 अक्टूबर तक मौका; सरकार ने जारी किए नए निर्देश

Simran Mallick / Tue, Sep 15, 2026 / Post views : 1

Share:

भोपाल। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा बेचने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश सरकार ने फसल उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया तय कर दी है। किसानों के लिए पंजीयन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है।

सरकार के मुताबिक किसानों को पंजीयन कराने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेशभर में 1100 से अधिक पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही पंजीयन प्रक्रिया को पहले की तुलना में आसान और सुविधाजनक बनाया गया है।

इन जगहों पर नि:शुल्क होगा पंजीयन

किसान अपना पंजीयन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालयों में बनाए गए सुविधा केंद्रों पर नि:शुल्क करा सकेंगे। इसके अलावा सहकारी समितियों और सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इन केंद्रों पर देना होगा शुल्क

किसान एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं। इन केंद्रों पर एक पंजीयन के लिए अधिकतम 50 रुपये शुल्क लिया जा सकेगा।

पंजीयन के दौरान किसान के भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड और अन्य फोटो पहचान पत्रों का परीक्षण किया जाएगा। संबंधित दस्तावेजों का रिकॉर्ड रखना भी अनिवार्य होगा।

सिकमी, बटाईदार और वन पट्टाधारी किसानों के लिए अलग व्यवस्था

सिकमी, बटाईदार, कोटवार और वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति और सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर उपलब्ध होगी। इन श्रेणियों में आने वाले किसानों का राजस्व विभाग द्वारा 100 प्रतिशत सत्यापन किया जाएगा।

फसल का भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में

समर्थन मूल्य पर बेची गई उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। यदि किसी कारण से आधार लिंक खाते में भुगतान संभव नहीं होता है, तो पंजीयन के दौरान उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में राशि भेजी जा सकेगी।

पंजीयन के समय किसानों को बैंक खाता नंबर और IFSC कोड उपलब्ध कराना होगा। अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त खाते तथा फिनो, एयरटेल और पेटीएम जैसे खाते पंजीयन के लिए मान्य नहीं होंगे।

सरकार ने किसानों से अपना आधार नंबर, बैंक खाता और मोबाइल नंबर आपस में लिंक और अपडेट रखने की अपील की है, ताकि पंजीयन और भुगतान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

आधार वेरिफिकेशन जरूरी

किसान पंजीयन कराने और समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। यह सत्यापन आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP या बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से किया जा सकेगा।

किसान का पंजीयन तभी मान्य होगा जब भू-अभिलेख के खाते और खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। नाम में अंतर होने पर तहसील कार्यालय के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद ही पंजीयन मान्य किया जाएगा।

किसानों को SMS से मिलेगी जानकारी

सरकार ने अधिकारियों को पिछले रबी और खरीफ सीजन में पंजीयन कराने वाले किसानों, जिनके मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें SMS के माध्यम से पंजीयन की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर जानकारी प्रदर्शित करने, गांव में मुनादी कराने और समिति व मंडी स्तर पर बैनर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सरकार ने संबंधित अधिकारियों को किसान पंजीयन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

Mp news

#Dhan Kharid Registration 2026-27

#MP Dhan Procurement

#MSP Paddy Procuremen

#Farmer Registration

#MP Farmer Registration

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement